Farrukhabad News : किशोरी को फांसी लगाने वाला आरोपी पकड़ा गया

Jan 18, 2026 - 21:01
0 15
Farrukhabad News :  किशोरी को फांसी लगाने वाला आरोपी पकड़ा गया

block-350 block-350

पकड़ा गया आरोपी: किशोरी को फांसी लगाने वाला।

रिपोर्टर - संजीव सक्सेना

फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज पुलिस ने किशोरी को फांसी पर लटकाने के आरोप में मोहल्ला लोहिया नगर निवासी नरोत्तम के बेटे बब्लू को हिरासत में ले लिया है।बब्लू के पड़ोसी किशन जाटव के पुत्र अंकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।अंकुर ने पुलिस को अवगत कराया कि 17 जनवरी को दिन 1 बजे 14 बर्षीय बहन देवकी घर में अकेली थी।उसने बंदर को भगाने के लिए डेला मारा था।तभी नरोत्तम की पत्नी शकुंतला उनका बेटा बब्लू स्वर्गीय नीरज की पत्नी निशा मेरे घर गई थी।जिन्होंने बहन देवकी को जलील किया और गाली गलौज मारपीट कर देवकी को फांसी लगाकर टांग दिया।

मालूम हो कि देवकी बीते दिन घर में फांसी पर लटकी मिली थी।अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था घटना के समय देवकी की मां आलू बीनने कोल्ड स्टोरेज गई थी।पोस्टमार्टम करने के बाद देवकी के शव का जजाली नगला घाट पर दाह संस्कार किया गया।सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी अवध नारायण पाण्डेय फोर्स के साथ डटे रहे।थाना प्रभारी अवध नारायण पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि शिकायती पत्र के मेरे द्वारा जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User