Kasganj news अमांपुर के गोबिंद सिंह शिक्षण संस्थान में हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

Dec 19, 2025 - 18:00
0 2
Kasganj news अमांपुर के गोबिंद सिंह शिक्षण संस्थान में हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

block-350 block-350

अमांपुर के गोबिंद सिंह शिक्षण संस्थान में हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

 कासगंज अमांपुर विद्या भारती ब्रज प्रदेश के तत्वाधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन पर जोर दिया और परिवार में संस्कारों की आवश्यकता पर चर्चा की। साथ ही भारतीय संस्कृति में बताए गए नारी के सात गुणों कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति व क्षमा से अवगत कराया गया। अमांपुर कस्बे के गोबिंद सिंह शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को श्रीमती द्रोपदी देवी बालिका इंटर कॉलेज एवं श्री सूरज प्रसाद डॉगा विद्या मंदिर कासगंज के द्वारा सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान ने एवं कार्यक्रम का संचालन गीता सक्सेना ने किया। इस कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, मुख्य अतिथि डॉ गीता राजपूत, विशिष्ट अतिथि सुनीता सोलंकी, मुख्य वक्ता डां सोमवती शर्मा ने अपने विचार रखे। साथ ही रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर, मीरा बाई एवं मां सीता के स्वरूप प्रस्तुत कर नारी शक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, प्रबंधक विनय प्रताप सोलंकी, नवल किशोर, विपिन सोलंकी, आकाश गुप्ता सर्राफ, पुष्पेंद्र आरएसएस, पंवन सोलंकी, मोहित सोलंकी, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User