Alia Bhatt ने शेयर किया Heart of Stone का वीडियो, आपने देखा क्या?

Jul 10, 2023 - 08:08
Updated: 3 years ago
0 21
Alia Bhatt ने शेयर किया Heart of Stone का वीडियो, आपने देखा क्या?

block-350 block-350

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart of Stone) के को-स्टार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart of Stone) से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

आलिया इस फिल्म में गल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आलिया, गल और जेमी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, आलिया और गल ने हार्ट शेप बनाया और जेमी ने पत्थर बनाकर उनका दिल तोड़ दिया। इसके बाद तीनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कई फनी इमोजी शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा “बहुत सारे दिल और जेमी डोर्नन के साथ एक पत्थर। ‘हार्ट आॅफ स्टोन’ में आलिया नेगेटिव रोल में नजर आयेंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User