पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला सम्पन्न, पशुपालकों को मिली आधुनिक महत्वपूर्ण जानकारी

Nov 18, 2025 - 20:54
0 2
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला सम्पन्न, पशुपालकों को मिली आधुनिक महत्वपूर्ण जानकारी

block-350 block-350

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला सम्पन्न, पशुपालकों को मिली आधुनिक महत्वपूर्ण जानकारी

एटा। ग्राम सुपैती, विकासखण्ड मरहरा में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मेले का आयोजन शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के पशुओं का निःशुल्क उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में पशुपालकों ने मेले में प्रतिभाग करते हुए पशु स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में पशुपालकों को पशुपालन से आय दोगुनी करने के महत्वपूर्ण उपाय, पशु बीमा, टीकाकरण, संतुलित आहार एवं आधुनिक तकनीक आधारित पशुपालन की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

गोष्ठी को डॉ. अमित कुमार कौशल, पशुचिकित्साधिकारी मिरहची एवं डॉ. सुबोध कुमार, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सदर ने संबोधित किया।मेले को सफल बनाने में पशुधन प्रसार अधिकारी सत्यदेव, सुनील, तथा स्टाफ रजनी सहित पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही पशुपालकों को शासन की विभिन्न पशु चिकित्सा योजनाओं पशु टीकाकरण कार्यक्रम,पशु बीमा योजना,रोग नियंत्रण एवं रोकथाम योजनाएँ,किसान पशु धन योजना,कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम,आदि के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। पशु आरोग्य मेले के माध्यम से विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रसार एवं जागरूकता का संदेश सफलतापूर्वक दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User