Etah News : यातायात माह का शुभारंभ — एटा में निकली यातायात जागरूकता रैली

Nov 01, 2025 - 15:22
0 7
Etah News : यातायात माह का शुभारंभ — एटा में निकली यातायात जागरूकता रैली

block-350 block-350

यातायात माह का शुभारंभ — एटा में निकली यातायात जागरूकता रैली

एटा । जनपद एटा में “यातायात माह” का शुभारंभ आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय एटा से भव्य यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके पश्चात उन्होंने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पुलिस कार्यालय से आरंभ होकर ऋषि मार्केट, माया पैलेस, कचहरी तिराहा, आगरा चुंगी होते हुए पुलिस लाइन एटा पर संपन्न हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री नागेंद्र नारायण मिश्र, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) श्री सत्येंद्र कुमार, कमांडेंट होमगार्ड श्री विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट श्रीमती कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए, बल्कि दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए भी आवश्यक है। रैली के माध्यम से जनसामान्य को संदेश दिया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना या नशे की हालत में ड्राइविंग से बचें, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाएं तथा स्कूल वाहन चालक निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं। साथ ही पैदल चलने वाले नागरिकों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग व ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की अपील की गई।

यातायात माह के दौरान जनपद में सड़क सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर अभियान, शपथ समारोह, स्कूल-कॉलेज वार्ता सत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता प्रसार जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद एटा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है— “थोड़ी सी सावधानी, बड़ी दुर्घटना से बचाव। यातायात नियमों का पालन करें, जीवन को सुरक्षित बनाएं।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User