Etah News : मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, कुल्हाड़ी-सरिया से हमला, 8 घायल

Oct 22, 2025 - 17:53
0 59
Etah News : मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, कुल्हाड़ी-सरिया से हमला, 8 घायल

block-350 block-350

मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, कुल्हाड़ी-सरिया से हमला, 8 घायल

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गढ़नपुर गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने सोमवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कुल्हाड़ी, सरिया और डंडों से हुए हमले में एक ही पक्ष के महिलाओं और बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व गांव की एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मामले को रफा-दफा कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब बात नहीं बनी तो सोमवार को उन्होंने लाठी, डंडे, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User