मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर विद्यार्थियों को दी सौगात, हजारों छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Oct 17, 2025 - 21:23
0 3
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर विद्यार्थियों को दी सौगात, हजारों छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

block-350 block-350

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर विद्यार्थियों को दी सौगात, हजारों छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

एटा । दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एटा के राजकीय विद्यालय, सकीट रोड में भी दिखाया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में 10 लाख 28 हजार 205 छात्र-छात्राओं को कुल 297.95 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति का अंतरण किया गया। जनपद एटा के विद्यार्थियों के खातों में कुल एक करोड़ 32 लाख 73 हजार 312 रुपए की धनराशि स्थानांतरित की गई। इससे जिले के छात्र-छात्राओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखा गया।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा ने जानकारी दी कि एटा जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के 3,395 पूर्वदशम छात्रों को 71 लाख 24 हजार 226 रुपए की छात्रवृत्ति दी गई है। समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य वर्ग के पूर्वदशम के 539 एवं दशमोत्तर के 47, अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्वदशम के 1,224 और दशमोत्तर के 1,173 छात्रों को कुल 48 लाख 70 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक वर्ग के पूर्वदशम के 212 और दशमोत्तर के 228 विद्यार्थियों को 12 लाख 79 हजार 86 रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक एकत्रित होकर मुख्यमंत्री का उद्बोधन देख रहे थे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User