Kasganj news - 108 स्वयंसेवकों को शारीरिक खेल कूद और योग क्रियाओं का अभ्यास कराकर बनाया परिपक्व

Oct 13, 2025 - 19:53
0 1
Kasganj news - 108 स्वयंसेवकों को शारीरिक खेल कूद और योग क्रियाओं का अभ्यास कराकर बनाया परिपक्व

block-350 block-350

108 स्वयंसेवकों को शारीरिक खेल कूद और योग क्रियाओं का अभ्यास कराकर बनाया परिपक्व राष्ट्रप्रेम की अलख जगाता हैं संघ, सेवा का दिलाया संकल्प अमांपुर कस्बा के कुसमा देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में चल रहे प्रारंभिक वर्ग का‌ रविवार को समापन हो गया। प्रातः पांच बजे जागरण के बाद शाखा का आयोजन किया गया। जिसमें 108 स्वयंसेवकों को शारीरिक खेल कूद और योग क्रियाओं का अभ्यास कराकर परिपक्व बनाया गया। स्वयंसेवकों को जूडों-कराटे, कबड्डी, खो-खो आदि कई शारीरिक खेल का अभ्यास कराया गया। कस्बे के कुसमा देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों को शारीरिक मजबूती के लिए योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, आसन, निरुद्ध, दंड, मानसिक, शारीरिक रूप से दक्षता भी दी गई। एवं बौद्धिक ज्ञान भी दिया गया। जिला शारीरिक प्रमुख रवि जी, खंड संघ चालक किशोरी लाल ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान नगर संघ चालक राकेश, सर्व व्यवस्था प्रमुख पुष्पेंद्र, वर्ग कार्यवाह राजीव, वर्ग पालक डां शिवांशु, मुख्य शिक्षक विजय, सह विभाग शारीरिक प्रमुख आदित्य, शारीरिक प्रमुख पुष्पेन्द्र, बौद्धिक प्रमुख अंकुश, शेखर, कम्प्यूटर अंशुल, आवास राहुल, पर्यवेक्षक विनय, हिदेश,‌ भोजनालय किशोरी लाल, गौरव, विधायक हरिओम वर्मा, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, सत्यवीर सिंह, वंश जी, चेतन जी, प्राचार्य डॉ योगेन्द्र प्रतिहार, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, राजकुमार लोधी, सुधांशु शुक्ला, विनय,‌ प्रदीप,‌ विकास सोलंकी, नैतिक,‌ शिवप्रताप, विजयप्रकाश गुप्ता, गौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता, आर्येंन्द्र सोलंकी, प्रशान्त, भीष्मसेन, भानू प्रताप, संजय आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User