दिल्ली पुलिस ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी भारी मात्रा में घी बरामद, मालिक फरार

Sep 14, 2025 - 08:50
0 8
दिल्ली पुलिस ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी भारी मात्रा में घी बरामद, मालिक फरार

block-350 block-350

दिल्ली। बवाना के डीएसआइआइडीसी सेक्टर-2 में पुलिस ने मिलावटी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर फैक्ट्री से 7600 लीटर घी और मिलावट में इस्तेमाल होने वाला 900 लीटर वनस्पति तेल और मूंगफली का तेल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री सुपरवाइजर ने मालिक के निर्देशों पर मिलावटी घी बनाने की बात स्वीकार की। फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 12 सितंबर को जिले के एएटीएस एवं एबीएस सेल कार्यालय को बवाना में मिलावटी घी बनाने वाली फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली। चूंकि मामला खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित था, इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी को साथ लेकर पुलिस ने बवाना के डीएसआइआइडीसी सेक्टर-2 में फैक्ट्री संख्या सी-51 में छापा मारा। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी घी और कच्चा माल बरामद हुआ। इन वस्तुओं को जब्त कर लिया गया और धारा 318(4)/274/275 बीएनएस, थाना बवाना के तहत मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने फैक्ट्री से 7600 लीटर अवतार देसी घी/ अवतार शुद्ध गाय का मिलावटी घी के साथ-साथ मिलावट में प्रयुक्त होने वाला 900 लीटर वनस्पति तेल और मूंगफली का तेल बरामद किया है।

इसके अलावा चूल्हा और सिलेंडर, पैकेजिंग सामग्री, एसेंस और रंग, तौलने और सील करने की मशीन, दो मिक्सिंग मशीन भी जब्त की है। उन्होंने बताया कि यह फैक्ट्री माधव गुप्ता (26 वर्ष) निवासी डिफेंस कालोनी, दिल्ली के नाम पर पंजीकृत पाई गई। सुपरवाइजर बृजेश ने मालिक के निर्देशों पर मिलावटी घी बनाने की बात बताई है। फरार मालिक को पकड़ने और मिलावटी घी की आपूर्ति शृंखला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User