NO HELMET NO PETROL” अभियान के तहत 163 वाहनों का चालान, 1.72 लाख का जुर्माना वसूला

Sep 09, 2025 - 20:07
0 3
NO HELMET NO PETROL” अभियान के तहत 163 वाहनों का चालान, 1.72 लाख का जुर्माना वसूला

block-350 block-350

“NO HELMET NO PETROL” अभियान के तहत 163 वाहनों का चालान, 1.72 लाख का जुर्माना वसूला

एटा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे *“NO HELMET NO PETROL”* विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09 सितंबर 2025 को यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया गया। चेकिंग के दौरान 163 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए और कुल 1,72,000 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया।

अभियान के दौरान प्रभारी यातायात द्वारा पेट्रोल पंप मालिकों और वितरण कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया चालकों को पेट्रोल न दें। साथ ही आमजन को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। यातायात पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User