DG, ADG सहित यूपी में 28 IPS के तबादले

DG, ADG सहित यूपी में 28 IPS के तबादले

Sep 09, 2025 - 08:31
0 143
DG, ADG सहित यूपी में 28 IPS के तबादले

उत्तर प्रदेश में सोमवार की शाम बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमें कई डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारी हैं। कुल 28 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। ए सतीश गणेश को लंबे समय बाद दोबारा लखनऊ लाया गया है।

वह अभी तक पीटीसीएस मुरादाबाद में अपर पुलिस महानिदेशक थे। उन्हें अब पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाकर लखनऊ लाया गया है। मुरादाबाद में ही डॉ भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी में पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आईजीआरएस, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक डॉ भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। के. सत्यनारायण, अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, निदेशालय, उत्तर प्रदेश से पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन।

मीना राजेश पी. राव, पुलिस महानिरीक्षक, एसआईटीसीडी, मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, जीआरपीसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। इसी तरह सुभाष चन्द्र दुबे को पुलिस महानिरीक्षक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय से पुलिस महानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ भेजा गया है। अनीस अहमद अंसारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। देवेन्द्र वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, नियम एवं ग्रंथ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।

डॉ नीनाक्षी कल्याण को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर नगर से सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी। सचीन्द्र सिंह यादव को सेनानायक, 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर से पुलिस अधीक्षक, एटीएसएएफ मुख्यालय, लखनऊ। पंकज कुमार पाण्डेय को सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ। महेन्द्र पाल सिंह को पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश से सेनानायक, 05वीं वाहिनी एटीएसएएफ, सहारनपुर। सुमन पटेल को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ। मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश से सेनानायक, 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर।

अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर से पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश 01वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर। चन्द्रकान्त मीना को पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर। सोहन झा को सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश से पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, लखनऊ। श्रीमती निहारिका वर्मा को प्रभारी सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर से सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर। संजीव कुमार वाजपेयी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, बिजनौर से सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा। अनिल कुमार-I को प्रभारी प्रधानाचार्य, पीटीसीएस, गोरखपुर से प्रधानाचार्य, पीटीसीएस, गोरखपुर। बृजेश कुमार गौतम को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ, मुख्यालय लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ। ओम प्रकाश सिंह-I को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती से पुलिस अधीक्षक, लॉजिस्टिक्स, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक। ओम प्रकाश सिंह-II को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर से पुलिस अधीक्षक, कानून और व्यवस्था, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ। अजीजुल हक को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सेन्ट्रल रिजर्व सीतापुर से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय। विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बिजनौर से पुलिस अधीक्षक, स्पॉट टीम एटीएस, लखनऊ। अशोक कुमार को सेनानायक/उपसेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ। संजय राय को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या। आनन्द कुमार-II को पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली। संजय कुमार-II को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात, गोरखपुर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User