करहल-सैफई मार्ग पर सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

Sep 07, 2025 - 16:22
0 13
करहल-सैफई मार्ग पर सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

block-350 block-350

करहल-सैफई मार्ग पर सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी के करहल-सैफई मार्ग पर मुचहरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में करहल के मोहल्ला बाग निवासी टेंपो चालक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब रामू राठौर पुत्र मानिकचंद्र राठौर अपने टेंपो में यात्रियों को लेकर सैफई की तरफ जा रहे थे। मुचहरा मोड़ पर अचानक सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। टेंपो की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गया और सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामू का एक पैर दिव्यांग था, जिसके कारण शायद वह समय पर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User