जेठ ने विवाहिता को दावत पर घर बुलाया, रसमलाई में नशीला पदार्थ खिलाकर किया जबरन दुष्कर्म फिर ...

Sep 17, 2023 - 16:44
0 411
जेठ ने विवाहिता को दावत पर घर बुलाया, रसमलाई में नशीला पदार्थ खिलाकर किया जबरन दुष्कर्म फिर ...

Crime news उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 29 जून को यहां विवाहिता के साथ जो हुआ उसके बाद से वह तरह डर गई। उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

अब हिम्मत जुटाकर उसने मामले की शिकायत अपने पति से की। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद विवाहिता के साथ मारपीट, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला नशीला पदार्थ खिलाकर 19 वर्षीय एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता के जेठ ने दावत के बहाने उसे अपने घर बुलाया। बाद में वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई करने के अलावा जान से मारने की धमकी दी। 29 जून को हुई वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह डर गई।

 बाद में किसी तरह उसने मामले की जानकारी पति को दी। पुलिस के मुताबिक, 19 साल की विवाहिता परिवार के साथ इंद्रलोक इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। आरोप है कि 25 जून 2023 को दया बस्ती, रेलवे कालोनी में रहने वाले इसके जेठ ने विवाहिता व इसके पति को दावत पर बुलाया। 29 की रात को दोनों दावत में पहुंचे। इस बीच विवाहिता का पति किसी काम से बाहर चला गया। महिला के जेठ ने उसे बातचीत के दौरान खाने के लिए रस मलाई दी। उसे खाते ही पीड़िता को नशा हो गया।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। वारदात के दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। घटना के बाद पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह लगातार ब्लैकमेल कर दोबारा वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User