Farrukhabad News : फूलमती मंदिर से निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्रा, झूमे भक्तनगरवासियों ने की पुष्प वर्षा

Sep 01, 2025 - 17:42
0 1
Farrukhabad News : फूलमती मंदिर से निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्रा, झूमे भक्तनगरवासियों ने की पुष्प वर्षा

फूलमती मंदिर से निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्रा, झूमे भक्तनगरवासियों ने की पुष्प वर्षा।

 कायमगंज/फर्रुखाबाद। फूलमती मंदिर से भगवान गणेश की भव्य विसर्जन यात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकली। अबीर-गुलाल और जयकारों के बीच नगरवासियों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्य बाजार में पुलिस ने डीजे बंद कराया तो भक्त की नाराज हो गए और वार्ता के बाद फिर यात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर के फूलमती मंदिर स्थित गणेश पंडाल में रात को भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल, आरएसएस के पदाधिकारी पवन गुप्ता, राजेश अग्निहोत्री एडवोकेट, मुन्ना अग्रवाल, अभिषेक शाक्य तथा कमेटी के मुकेश दुबे, अजय अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने महाआरती के दौरान भगवान गणेश का विधिपूर्वक पूजन कर आरती उतारी।

रविवार सुबह भगवान गणेश की विसर्जन शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर, भजनों पर झूमते हुए और जयकारे लगाते हुए यात्रा को और भी भव्य बना दिया। जगह-जगह नगरवासियों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। जैसे ही विसर्जन यात्रा मुख्य बाजार बजरिया के पास पहुंची तो पुलिस ने डीजे बंद करा दिया। उससे भक्त नाराज हो गए। यह देख पुलिस बैकफुट ओर आई लेकिन बाद में वार्ता के बाद यात्रा डीजे की भक्तिमय धुन पर धूमधाम से पांचाल घाट के लिए रवाना हुई और वहां भगवान गणेश का भव्य विसर्जन किया गया। इस अवसर पर व्यापारी संजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, कमेटी अध्यक्ष उज्जवल गुप्ता, चुनमुन वर्मा, राहुल अग्रवाल, अमन वर्मा, सौरभ शाक्य, विमल प्रजापति, हर्षित वर्मा, विवेक शर्मा, ऋषभ भारद्वाज, अंकुर भारद्वाज, पारस गुप्ता, लालू गुप्ता, आलोक शाक्य, अशोक शाक्य आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User