जलेसर: दो गुटों में फायरिंग के मामले में दो बाल अपचारी गिरफ्तार
जलेसर: दो गुटों में फायरिंग के मामले में दो बाल अपचारी गिरफ्तार
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एमजीएम ग्राउंड पर दिनांक 25.07.2025 को बाबा ग्रुप व शाका ग्रुप के नवयुवकों के बीच जानलेवा फायरिंग की घटना में वांछित 2 बाल अपचारी आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। घटना के बाद कस्बे में भय व अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया। मौके से 5 खोखा कारतूस व 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई थीं। पुलिस ने आरोपियों पर BNS की कई धाराओं व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। **गिरफ्तारी करने वाली टीम में** प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह सहित कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)