वैज्ञानिक का दावा! इंसानों के खत्म होने के बाद धरती पर हुकूमत करेगा ये जीव, बनाएगा इंसानों से बड़ा साम्राज्य विजय गर्ग

Jul 10, 2025 - 16:24
 0  4
वैज्ञानिक का दावा! इंसानों के खत्म होने के बाद धरती पर हुकूमत करेगा ये जीव, बनाएगा इंसानों से बड़ा साम्राज्य विजय गर्ग
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

वैज्ञानिक का दावा! इंसानों के खत्म होने के बाद धरती पर हुकूमत करेगा ये जीव, बनाएगा इंसानों से बड़ा साम्राज्य

आप सभी को पता है कि इंसानों से पहले धरती पर डायनासोर और मैमथ जैसे बड़े जानवरों का राज था. लेकिन क्या आपने सोचा है कि इंसानों के खत्म हो जाने के बाद अब कौन सा जीव दुनिया पर राज करेगा? यह संभावना सभी को पता है कि दुनिया खत्म होगी और एक दिन इंसान भी. पर क्या आपको पता है कि हर महाविनाश के बाद धरती पर एक नया जीवन पनपा है और उससे पहले जिन भी जानवरों का राज था वह सभी खत्म हो गए. डायनासोर और वुलेन मैमथ के साथ भी ऐसा ही था और उनके विलुप्त होने के बाद भी नया जीवन पनपता रहा. हाल ही में एक जीनविज्ञानी ने एक हैरान करने वाली रिपोर्ट दी है. कौन करेगा धरती पर राज? जीवविज्ञानी ने दलील दी है कि युद्ध के चलते इंसान एक ना एक दिन खुद को खत्म कर लेगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे हालात में एक समुद्री जीव जो बहुत ही बुद्धिमान माना जाता है, धरती पर राज करेगा. अगर आपके मन में भी ये ख्याल आता है कि इंसानों के बाद धरती पर कौन सा जीव राज करेगा तो आपका जवाब है ऑक्टोपस. ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल ऑक्टोपस सभी समुद्री जीवों में सबसे अधिक बुद्धिमान माना जाता है. खत्म हो जाएंगे इंसान! जीव वैज्ञानिक ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एक समय ऐसा आएगा जब धरती इंसानों के रहने लायक नहीं रह जाएगी. जलवायु परिवर्तन और लगातार होने वाले युद्ध इंसानों को खत्म कर के ही मानेंगे. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पशुविज्ञानी और जीवविज्ञानी टिम कॉलसन का कहना है कि इसके बाद ऑक्टोपस पनपनेगें और अपनी काबिलयतों के दम पर अगली सभ्यता का निर्माण करेंगे. बनाएंगे अपनी कॉलोनी कॉलसन की मानें तो ये समुद्री जीव इंसान के बाद अपनी कॉलोनी बनाएंगे जो पानी के अंदर हो सकती है. उन्होंने यूरोपीय मैगजीन को बताया कि यह बहुत ही बुद्धिमान हैं और उन में एक दूसरे के साथ संचार करने की काबिलियत के साथ जिज्ञासा भी बहुत होती है।

कॉलसन का कहना है कि यह वैसा ही है जैसा कभी डायनासोर के बाद इंसानों का जीवन पनपा था. ऑक्टोपस ही क्यों? कॉलसन के अनुसार धरती के सबसे ज्यादा काबिलियत वाले और सभी से अधिक बुद्धिमान जीव है. इससे यह साफ होता है कि अगर इन्हें सही वातावरण मिले तो इंसानों के बाद सभ्यता का निर्माण करने वाली प्रजाति हो सकते हैं.कॉलसन का सिद्धांत इस विश्वास को भी चुनौती दैता है कि प्राइमेट्स ही वह अगली प्रजाति होगी जो दुनिया पर राज करेगी. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऑक्टोपस शायद ही कभी जमीनी जानवर के तौर पर पनप सकेंगे.कॉलसन मानते हैं कि ऑक्टोपस जमीन पर शिकार के ऐसे तरीके खोज सकते हैं जैसे कि इंसानों ने समुद्र में शिकार करने के तरीके खोज लिए हैं, ये जीव 30 मिनट तक पानी से बाहर वक्त गुजार सकते हैं।

 विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब