दिल्ली; कमरे में मृत मिले चारों एसी मैकेनिक

Jul 06, 2025 - 11:58
0 437
दिल्ली; कमरे में मृत मिले चारों एसी मैकेनिक

block-350 block-350

दिल्ली के आंबेडकर नगर स्थित दक्षिणपुरी में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कमरे में सोए चार एसी मैकेनिकों की संदिग्ध हालत में जान चली गई। आशंका व्यक्ति की जा रही है कि गैस की चपेट में आकर दम घुटने से मौत हुई। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये चारों उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे। चारों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। दिल्ली में मरने वाले चार एसी मैकेनिक थे दोस्त दिल्ली में काम करने गए सीबीगंज के चार एसी मैकेनिक दोस्तों की हुई मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।

सीबीगंज के गांव सनैया रानी हसीब पुत्र नसीर अहमद दो भाई बहन थे। पिता और मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। दोनों भाई बहन अपनी नानी के यहां बंडिया में रहते थे। उनकी नानी ने ही दोनों को पाला था। अब हसीब की मौत के बाद उसकी बहन ही अकेली रह गई। वहीं मोहसिन (22) पुत्र बशीर अहमद निवासी बंडिया के पिता रेलवे से रिटायर्ड है। मां किशबरी हैं। मृतक दो भाई बहन थे। सनैयारानी मेवाकुवर निवासी इमरान (25) पुत्र बाबू खां नौ भाई और एक बहन है। सबसे बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। कपिल उर्फ अंकित रस्तोगी (17) पुत्र स्व महेश रस्तोगी दो भाई थे। दोनों भाइयों में अंकित छोटा था। मां का नाम पूनम है। चारों आपस में दोस्त थे। रोजगार की तलाश में चारों दोस्त दिल्ली गए थे।

15 दिन पहले छुट्टी पर आए थे चारों चारों दोस्त एसी रिपेयर का काम करते थे। वह एसी मैकेनिक थे। घटना की सूचना जैसे ही मृतकों के परिवार को मिली। परिवार में कोहराम मच गया। दोनों गांवों में सन्नाटा छा गया। पंद्रह दिन पूर्व दिल्ली से छुट्टी पर आए थे और सप्ताह भर पूर्व ही दिल्ली काम करने गए थे। उनके परिवार वालों को क्या पता था कि चारों अब दोबारा अपने घर नहीं लौटेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User