भारत सरकार की सभी मीडिया चैनलों को की एडवाइजरी जारी, इसका करे पालन

भारत सरकार की सभी मीडिया चैनलों को की एडवाइजरी जारी, इसका करे पालन

Apr 27, 2025 - 08:24
0 11
भारत सरकार की सभी मीडिया चैनलों को की एडवाइजरी जारी, इसका करे पालन

block-350 block-350

भारत सरकार की तरफ से मीडिया चैनलों को एडवाइजरी जारी की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी आदेशों में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की लाइव कवरेज न करने हेतु मीडिया चैनलों को सलाह दी गई है। आदेशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें और रक्षा तथा अन्य सुरक्षा से संबंधित अभियानों की रिपोर्टिंग करते समय मौजूदा कानूनों और नियमों का कड़ाई से पालन करें।

रक्षा अभियानों या सुरक्षा बलों की गतिविधियों से संबंधित किसी भी "रियल-टाइम कवरेज", दृश्य प्रसारण, या "सूत्रों के हवाले से" रिपोर्टिंग से परहेज किया जाए। संवेदनशील जानकारी का समय से पहले खुलासा, शत्रुतापूर्ण तत्वों की सहायता कर सकता है और अभियानों की प्रभावशीलता तथा कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। पूर्व में हुए घटनाक्रमों जैसे कि कारगिल युद्ध, मुंबई आतंकी हमले (26/11), और कंधार विमान अपहरण ने जिम्मेदार रिपोर्टिंग के महत्व को उजागर किया है।

इन घटनाओं के दौरान अनियंत्रित कवरेज ने राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला था।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पहले भी सभी टीवी चैनलों को नियमों का पालन करने के लिए परामर्श जारी किया है। मीडिया कवरेज केवल उपयुक्त सरकार द्वारा नामित अधिकारी द्वारा दी जाने वाली समय-समय पर जानकारी तक सीमित रहेगी, जब तक कि ऐसा अभियान समाप्त नहीं हो जाता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User