निधौलीकलां के प्राइमरी स्कूल से गैस सिलेंडर चोरी में 2 गिरफ्तार

Apr 04, 2025 - 18:11
0 3
निधौलीकलां के प्राइमरी स्कूल से गैस सिलेंडर चोरी में 2 गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा। थाना निधौली कलां पुलिस को मिली सफलता, करीब 06 दिन पूर्व थाना निधौली कला क्षेत्रांतर्गत प्रा0वि0 की रसोई से हुई गैस सिलेण्डर चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तगण गिरफ़्तार। चोरी किए हुए 03 गैस सिलैण्डर व 01 गैस चूल्हा बरामद।

घटना का विवरण - वादी कुशलेन्द्रपाल सिंह पुत्र लोकेन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम खेडिया सुर्जी थाना जलेसर जिला एटा हाल पता प्रधानाध्यापक प्राथमिक विघालय हादीदादपुर विकास खण्ड अवागढ  द्वारा दिनांक 03.04.2025 को थाना निधौली कलां जनपद एटा पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 29.03.2025 की रात को प्रा0वि0 की रसोई का ताला तोडकर अज्ञात चोर दो गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गये। इस सूचना पर थाना निधौली कलां जनपद एटा पर मु0अ0सं0- 55/24 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरण - दिनांक 04.04.2025 को थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त 1.सुनील कुमार पुत्र एदल सिंह निवासी सलेमपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा 2. कृपा शंकर पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी सलेमपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा को 03 गैस सिलैण्डर एवं 01 गैस चूल्हा सहित समय करीब 13.05 बजे दलशाहपुर पैठ के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपता –* 1. सुनील कुमार पुत्र एदल सिंह निवासी सलेमपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा (उम्र करीब 32 वर्ष) 2. कृपा शंकर पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी सलेमपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा (उम्र करीब 28 वर्ष)

अभियुक्त सुनील कुमार का आपराधिक इतिहास* - 1. मु0अ0सं0- 55/25 धारा 331(4)/305/317(2) बी0एन0एस0 थाना निधौली कलां एटा 2. मु0अ0सं0- 73/25 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना अवागढ एटा *अभियुक्त कृपाशंकर का आपराधिक इतिहास -* 1. मु0अ0सं0- 55/25 धारा 331(4)/305/317(2) बी0एन0एस0 थाना निधौली कलां एटा 2. मु0अ0सं0- 73/25 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना अवागढ एटा 3. मु0अ0सं- 19/25 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना अवागढ एटा *बरामदगी -* 1. दो गैस सिलेण्डर एच0पी0 कम्पनी (मु0अ0सं- 55/25 धारा 331(4)/305/317(2) बी0एन0एस0 थाना निधौली कलां से सम्बन्धित) 2. एक गैस सिलेण्डर इंडेन कंपनी (मु0अ0सं- 73/25 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना अवागढ एटा से सम्बन्धित) 3. एक गैस चूल्हा (मु0अ0सं- 73/25 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना अवागढ एटा से सम्बन्धित)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User