गंगा की स्वच्छता की शुरुआत स्वयं के घर से हो, गंगा का अविरल, स्वच्छ स्वरूप बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

Apr 04, 2025 - 17:12
0 1
गंगा की स्वच्छता की शुरुआत स्वयं के घर से हो, गंगा का अविरल, स्वच्छ स्वरूप बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

block-350 block-350

गंगा की स्वच्छता की शुरुआत स्वयं के घर से हो, गंगा का अविरल, स्वच्छ स्वरूप बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

एटा। ।गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में नमामि गंगे के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता विषयक चित्रकला, भाषण व गंगा क्विज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी जी द्वारा प्रतिभागित एवं सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में गंगा स्वच्छता की मुहिम हर गाँव, शहर में फैल रही है।

 पिछले 10 वर्षों में गंगा अविरल हुई है, गंगा स्वच्छता का यह उद्देश्य सरकार के साथ साथ सभी जन को अपने जीवन में लाकर पूर्ण करना होगा, गंगा को निर्मल एवं अविरल रूप से युगों युगों तक स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने परियोजना के मुख्य 8 स्तंभों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए सभी से आवाहन किया कि गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता की ज़िम्मेदारी किसी एक की नहीं हैं, हम सभी को मिलकर अपनी माता स्वरूप नदी को पुनः निर्मल बनाना है, इसे प्रदूषित होने से बचाना हौ।

 कॉलेज प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश ने छात्रों को ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने व स्वयं की ज़िम्मेदारी को समझते हुए अपने कॉलेज से ऐसी विचारधारा को फैलाने के विषय में प्रेरित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कुमकुम, द्वितीय मयंक किशोर, तृतीय यशी शाक्य और गंगा क्विज में प्रथम विकास बाबू, द्वितीय अजय प्रताप, तृतीय अम्बर शर्मा तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मोहित कुमार, द्वितीय अजय प्रताप, तृतीय श्वेता ने स्थान प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User