Shikohabad news/कल्पतरु ट्रस्ट का 33 वाँ रक्तदान शिविर सम्पन्न 0- 103 रक्त दाताओं ने किया रक्त का दान

Mar 24, 2025 - 11:48
Updated: 1 year ago
0 2
Shikohabad news/कल्पतरु ट्रस्ट का 33 वाँ रक्तदान शिविर सम्पन्न 0- 103 रक्त दाताओं ने किया रक्त का दान

कल्पतरु ट्रस्ट का 33 वाँ रक्तदान शिविर सम्पन्न 0- 103 रक्त दाताओं ने किया रक्त का दान

शिकोहाबाद । नगर के गढैया मोहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे कल्पतरु ट्रस्ट द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कल्पतरु ट्रस्ट के पदाधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल की स्मृति मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कृतिराज थी , उद्धाटन तहसीलदार कीर्ती चौधरी ने किया, दीप प्रज्जवलन अ० कमिश्नर जीएसटी श्रीनाम कश्यप मुख्य वक्ता प्रो० मोहनलाल अग्रवाल  व कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा अग्रवाल ने की सभी अतिथियों व पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से  मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्राची सोनी लेफ्टीनेन्ट इण्डियन आर्मी ने फीता काट कर किया रक्तदान शिविर में महिला एवं पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। कार्यक्रम मे तहसीलदार कीर्ती चौधरी  ने कहा कि रक्तदान करना न सिर्फ दूसरों की जान बचाने के लिए आवश्यक है अपितु खुद को भी रक्तदान करने से बहुत फायदे होते हैं।

थ्रीनाम कश्यप ने कहा कि रक्तदान करना पुनीत कार्य है।  इसी दान किये गये रक्त से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। कल्पतरू ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने कहा कि हमारी संस्था परेशानी मे किसी को भी रक्त देने के लिये हमेशा तत्पर है रक्त मांगने वालो से कहा कि जितने रक्त की जरूरत हो उतना ही रक्त संस्था से मांगे सभी रक्तदाताओं को रक्त दान करने के लिये धन्यवाद कर कहा कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें जिससे किसी की जान बचाई जा सके ।

कार्यक्रम का संचालन अमन मित्तल ने किया । इस  तरुण अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, हेमन्त सोनी, प्रशान्त राजपूत, विकास अग्रवाल अतुल अग्रवाल, ओमशंकर चौहान नवीन चन्देल, गगन कपूर, गगन तोमर, पवन अग्रवाल, विशाल, चिराग बंसल, महिला मण्डल मे शोभा खण्डेलवाल, संध्या, नम्रता ,प्रतिभा, बबली, सोनिका ,खुशबू, अर्चना ,सुनीता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User