Etah: पुलिस ने खोली चोरी की गुत्थी, 32 लाख की ज्वैलरी और 5 लाख रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Etah News: एटा पुलिस ने खोली चोरी की बड़ी गुत्थी, 32 लाख की ज्वैलरी और 5 लाख रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mar 17, 2025 - 17:26
0 184

एटा। थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अलीगंज पुलिस, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब दो दिन पहले हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस ने 32 लाख रुपये की ज्वैलरी और 5,04,100 रुपये की नकदी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:

15 मार्च 2025 को वादी अमित कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी मोहल्ला राधाकृष्ण कस्बा अलीगंज द्वारा थाना अलीगंज में लिखित सूचना दी गई कि वह अपने परिवार के साथ गांव इकौरी थाना नयागांव गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और रुपये चोरी कर लिए। इस पर थाना अलीगंज में मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी और अनावरण:

थाना अलीगंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों, शिवा पुत्र रामू और अरविंद कुमार पुत्र अजय पाल को 16 मार्च 2025 को नगला पड़ाव बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा, अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पता:

  1. शिवा पुत्र रामू, 
  2. अरविंद कुमार पुत्र अजय पाल, मोहल्ला राधाकृष्ण कस्बा, थाना अलीगंज, जनपद एटा।

फरार अभियुक्तों का नाम और पता:

  1. रजत पुत्र संजीव, मोहल्ला राधाकृष्ण कस्बा, थाना अलीगंज, जिला एटा।
  2. नितेश पुत्र संजीव, भरा पूरा, थाना अलीगंज, जिला एटा।

बरामदगी:

  1. 4 चूड़ी (पीली धातु)
  2. 1 रानी हार (पीली धातु)
  3. 2 जोड़ी झाले (पीली धातु)
  4. 1 कंठी (पीली धातु)
  5. 1 छोटा हार (पीली धातु)
  6. 1 बड़ा हार (पीली धातु)
  7. 5,04,100 रुपये नकद
  8. 1 चमड़े का ब्रीफकेश, 1 गुलाबी और गोल्डन रंग का थैला, छोटे-बड़े चमड़े और कपड़े के 6 पर्स, 1 बाली डिब्बा, ज्वैलरी का
  9. 10 चेक बुक्स, 2 बैंक पासबुक्स, 1 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड।

मुख्य बिंदु:

  1. दोनों अभियुक्त वादी के पड़ोसी हैं।
  2. वादी की पत्नी दोनों अभियुक्तों से कुछ सामान मंगाती रहती थी, जिससे उनका घर में आना-जाना था।
  3. अभियुक्तों को वादी के घर में रखे पैसों और आभूषणों के बारे में जानकारी हो गई थी।
  4. होली पर वादी के गांव जाने की सूचना अभियुक्तों को मिल गई थी, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की योजना बनाई।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  1. प्र0नि0 निर्दोष सिंह सेंगर
  2. उ0नि0 विपिन कुमार
  3. उ0नि0 अवधेश कुमार
  4. का0 अमरजीत सिंह
  5. का0 विनय कुमार
  6. चा0का0 सत्यवीर सिंह
  7. का0 गौरव सिंह
  8. चालक का0 भूपेश कुमार
  9. प्रभारी सर्विलांस मय टीम
  10. प्रभारी स्वाट मय टीम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User