Kasganj news सहावर, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा।

Feb 11, 2025 - 19:59
0 51
Kasganj news सहावर, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने  पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा।

block-350 block-350

सहावर, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली बडी सफलता 01 अवैध शस्त्र सप्लायर अभियुक्त गिरफ्तार ।

 अभियुक्त के कब्जे व मकान से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र/कारतूस व नशीला पदार्थ (चरस) बरामद ।

 गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में अपहरण, हत्या एवं हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध किया है कारित, रह चुका है गैंगस्टर अपराधी ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत अवैध शस्त्रों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.02.2025 को क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना सहावर, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान सहावर-गंजडुण्डवारा रोड पर 01 शातिर अवैध शस्त्र तस्कर अभियुक्त मेहराज पुत्र आजम अली निवासी मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सहावर जनपद कासगंज को प्रवेश राना, प्रभारी निरीक्षक थाना सहावर जनपद कासगंज , दिनेश चन्द्र निरीक्षक अपराध थाना सहावर जनपद कासगंज मय टीम , प्रेमपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस टीम जनपद कासगंज मय टीम, विनय कुमार शर्मा, प्रभारी एसओजी जनपद कासगंज ने मय टीम के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिसके कब्जे 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । पूछताछ पर अभियुक्त मेहराज उपरोक्त ने बताया कि अवैध शस्त्रो की तस्करी करता है । अभियुक्त की निशादेही पर उसके मकान से तस्करी हेतु लाये अवैध शस्त्र/कारतूस – 05 अदद पोनिया 315 बोर व 12 बोर, 02 अदद तमंचे 315 बोर, 02 अदद एयर गन .22 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर मय 02 मैग्जीन, 01 तलवार, 10 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 12 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 08 जिन्दा कारतूस 9mm, 01 जिन्दा कारतूस .93 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस अज्ञात बोर व 650 ग्राम नशीला पदार्थ (चरस) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहावर पर मु0अ0सं0 101/2025 धारा 4/8/25 आयुध अधिनियम व 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User