8 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Feb 10, 2025 - 20:56
0 8
8 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

block-350 block-350

एटा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 08 मार्च 2025 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

उक्त के अनुपालन में विकास गुप्ता, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एटा की अध्यक्षता में एवं कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के साथ समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज, एटा के मध्य विश्राम कक्ष सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में आज दिनांक 10फरवरी 2025 को सायं 04.30 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें नगर पालिका, चकबन्दी, विद्युत, बी०एस०एन०एल, जिला पूर्ति अधिकारी एवं सिंचाई विभाग, एटा को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कमलेश कुमार गुप्ता जिला पूर्ति अधिकारी, एटा एवं देवेन्द्र सिंह, वाद पेशकार नगर पालिका परिषद एटा आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User