Oman को 12-2 से हराने के बाद India को Pakistan से मिली 4-5 से शिकस्त

Aug 31, 2023 - 14:45
Updated: 3 years ago
0 27
Oman को 12-2 से हराने के बाद India को Pakistan से मिली 4-5 से शिकस्त

block-350 block-350

ओमान। भारत ने बुधवार को यहां पुरुष एशियाई हॉकी पांच विश्व कप क्वालीफायर में ओमान पर 12-2 की शानदार जीत दर्ज की लेकिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ शाम के दूसरे मैच में भारत के लिए मनिंदर सिंह (17वें और 29वें), गुरजोत सिंह (12वें) और मोहम्मद राहील (21वें मिनट) ने गोल किए। पाकिस्तान की ओर से एहतेशाम असलम (दूसरे और तीसरे), जिकारिया हयात (पांचवें), अब्दुल रहमान (13वें) और अब्दुल राणा (26वें मिनट) ने गोल किए।

मैच की शुरुआत में पाकिस्तान हावी रहा और असलम ने भारतीय डिफेंस में ब्रेक का फायदा उठाते हुए रिवर्स हिट से गोल किया। भारतीय टीम ने जवाबी हमला किया लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर अली रजा ने शानदार बचाव करते हुए असलम के लिए एक और मौका बनाया, जिसके दम पर इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान की बढ़त को दोगुना कर दिया। मनिंदर ने मैच के बाद गेंद पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की लेकिन हयात ने गेंद अपने पाले में पाकर पाकिस्तान के लिए एक और गोल किया।

गुरजोत ने इसके बाद आक्रामक रवैया अपनाकर मैच में भारत की वापसी की लेकिन अब्दुल ने पाकिस्तान के लिए एक और गोलकर मध्यांतर से पहले पाकिस्तान को 4-1 से आगे कर दिया। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में आक्रामक तेवर दिखाया लेकिन पाकिस्तान ने भी जवाबी हमला जारी रखा। मनिंदर ने इस दौरान रिवर्स हिट से भारत के लिए दूसर गोल किया। इसके कुछ समय के बाद पवन राजभर की मदद से राहिल ने गोल कर मैच में भारतीय टीम की वापसी कर दी। जब ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान से बराबरी कर आगे निकल जायेगी तभी कप्तान राणा के गोल से पाकिस्तान 5-3 से आगे हो गया।

मनिंदर ने मैच के अंतिम क्षणों में अपना दूसरा गोल किया लेकिन इससे भारत की हार का अंतर कम ही हुआ। इससे पहले भारत ने मेजबान ओमान को 12-2 से करारी शिकस्त दी। राहील (दूसरे, नौवें और 30वें), राजभर (नौवें, 10वें, 21वें) और मनिंदर (16वें, 23वें और 26वें) ने एक-एक हैट्रिक बनाई जबकि जुगराज सिंह (तीसरे और 28वें) ने दो गोल दागे। सुखविंदर (29वें मिनट) ने भी एक गोल किया। भारत ने मनिंदर सिंह और मोहम्मद राहील के क्रमश: चार और तीन गोल की मदद से मंगलवार रात अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 15-1 से हराया था। मनिंदर ने 10वें, 18वें, 28वें और 30वें मिनट में गोल किए। जबकि राहील ने दूसरे, 15वें और 24वें मिनट में गोल किए। सुखविंदर ने 13वें और 22वें मिनट, गुरजोत सिंह ने 13वें और 23वें मिनट, पवन राजभर ने 19वें और 26वें मिनट में गोल किए। मनदीप मोर ने आठवें मिनट में और दिप्सन टिर्की ने नौवें मिनट में गोल किए। बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल सावन सरोवर ने दूसरे मिनट में किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User