एसएसपी बने शिक्षक ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाया

Jan 30, 2025 - 18:12
0 10
एसएसपी बने शिक्षक ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाया

block-350 block-350

पुलिस की पाठशाला: एसएसपी एटा बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों के हर सवाल का दिया जवाब।

एटा। जनपद के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव का गुर भी सिखाए। इस दौरान एसएसपी ने विद्यार्थियों के हर सवाल का जवाब दिया। मीडिया फाउंडेशन के बैनर तले अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज मे पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान एसएसपी एटा ने पुलिस की पाठशाला में कानून व्यवस्था बनाए रखने में समाज की भूमिका के साथ विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति उनकी जिज्ञासा को शांत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है, जिस तरह सैनिक देश की सीमा की रक्षा करते हैं, उसी तरह पुलिस पर देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि समाज में किसी प्रकार का अपराध न हो सके। अगर कोई अपराध हो गया है तो जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि जन सुनवाई पुलिस की कार्यवाही का महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद रहता है।

वहीं महोदय ने विद्यार्थियों को बताया कि एटा पुलिस के ट्विटर एकांउट, इंस्टाग्राम पेज, फेसबुक पेज चल रहे हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस से कर सकता है। साइबर अपराधों से बचाव के साथ विपरित परिस्थितियों से निपटने का गुर भी सिखाए गए पुलिस की पाठशाला में प्रभारी थाना साइबर क्राइम आदेश कुमार मय टीम ने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी। वहीं टी एस आई अनिल कुमार ने यातयात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User