Kasganj news यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहन सीज व 137 वाहन चालकों के चालान किये गये ।

Jan 28, 2025 - 18:33
0 9
Kasganj news यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहन सीज व 137 वाहन चालकों के चालान किये गये ।

block-350 block-350

 ।। सड़क सुरक्षा का रखें ध्यान, ट्रेफिक नियमों का करें सम्मान ।।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं राजेश कुमार भारती अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज के पर्यवेक्षण में तथा आँचल चौहान क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात के नेतृत्व में जनपद में यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे 31 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत “सड़क सुरक्षा का रखें ध्यान, ट्रेफिक नियमों का करें सम्मान”इसी उद्देश्य के साथ आज दिनांक 28.01.2025 को श्री लक्ष्मण सिंह, प्रभारी यातायात जनपद कासगंज द्वारा मय टीम जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़भाड वाले स्थानों पर तेज गति, रॉन्ग साईड पर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए आमजन को जागरूक किया गया । अभियान के दौरान पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल के बोर्ड लगाए गए हैं और पेट्रोल पंप पर उपस्थित कर्मचारियों को बताया गया है कि बिना हेलमेट के किसी को भी पेट्रोल ना दें। अभियान के क्रम में दो पहिया वाहन चालक एवं चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में पंपलेट देकर जागरुक किया गया व ओवर स्पीड,मॉडिफाइड साइलेंसर/ब्लैक फिल्म/लाल नीली बत्ती /जाति सूचक /संप्रदाय सूचक आदि वाहन पर लिखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहन सीज व 137 वाहन चालकों के चालान किये गये ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User