महाकुंभ में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या?' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Jan 28, 2025 - 12:24
0 16
महाकुंभ में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या?' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

block-350 block-350

MP : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को सवाल उठाते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं किसी की आस्था पर ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं। अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। आगे उन्होंने कहा कि लोग डुबकी की प्रतियोगिता (महाकुंभ) कर रहे हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश के महू में संविधान रैली आयोजित की गई थी।

 इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लोग 'अंबेडकर' बन जाएंगे तो यह बीजेपी की सरकार हिल जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हमें (कांग्रेस) गाली देते हैं, आपको बता दूं कि देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने (बीजेपी) कुछ नहीं किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमें सांप्रदायिकता के उस विषय को खत्म कर देना चाहिए, जिन्होंने हमारे युग पुरुष महात्मा गांधी को मार दिया।

 उन्होंने कहा कि गांधी जी की हत्या पर समारोह करने वाले लोगों को भारतीय कहलाने का कतई हक नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर जिंदा रहना चाहते हो इनसे (बीजेपी) लड़ो। 'बाबा साहेब' सभी को साथ लेकर चले। बीजेपी लोगों को बांटने का काम करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User