ISRO ने शेयर किया चांद पर प्रज्ञान का नटखट VIDEO

Aug 31, 2023 - 14:34
Updated: 3 years ago
0 21
ISRO ने शेयर किया चांद पर प्रज्ञान का नटखट VIDEO

block-350 block-350

नई दिल्‍ली. चांद की सतह पर खोजबीन कर रहे भारत के चंद्रयान-3 मिशन के प्रज्ञान रोवर का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रोवर खोजबनी की जगह एक नटखट बच्‍चे की तरह मस्‍ती करता नजर आ रहा है. रोवर द्वारा गोल गोल घूमने का वीडियो चंद्रयान के विक्रम लैंडर से लिया गया है.

ISRO द्वारा अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट (ट्विटर) पर इस वीडियो को शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है. लोग चंद्रयान मिशन के रोवर के इस नटखट अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. इसरो ने 24 सेकंड के इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया.

इस घुमने को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया. ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्‍यार से देख रही हो. है ना?’ यह भी पढ़ें:- अमेरिका को टक्‍कर देने आया चीन, AI की दुनिया में रखा कदम, जानें क्‍या है ड्रैगन का नया प्‍लान?   

 चंद्रयान-3 की 23 अगस्‍त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई थी. इसके साथ ही चांद पर उतरने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. वहीं, दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला देश है. विक्रम लैंडर की मदद से चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग हुई. प्रज्ञान रोवर अब विक्रम लैंडर में से बाहर आकर चांद पर जांच पड़ताल कर रहा है. एक दिन पहले ही यह खबर आई है कि रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्‍सीजन और सल्‍फर होने का पता लगाया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User