बिहार में तख्ता पलट के डर से CM नितीस चले दिल्ली

बिहार में तख्ता पलट के डर से CM नितीस चले दिल्ली

Dec 28, 2024 - 20:52
0 61
बिहार में तख्ता पलट के डर से CM नितीस चले दिल्ली

block-350 block-350

बिहार के CM नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। नीतीश कुमार रविवार (29 दिसंबर, 2024) को दिल्ली आ रहें हैं। नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार और बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। नितीश कुमार का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब बिहार की राजनीति में हलचल तेज है।

BJP और JDU के बीच खटपट की खबरें सामने आ ही रही है। इस खटपट के बीच RJD ने भी नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दे दिया है। CM नीतीश कुमार दिल्ली में अपना रूटीन चेकअप करवाने आ रहे हैं। CMO के अनुसार यह एक दिन का दौरा होगा। वे शाम तक पटना लौट आएंगे। इस दौरे में संभावना जताई जा रही है कि राजनितिक भेंट भी हो सकती है। अब तक इस बात कि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। नीतीश कुमार पहले भी स्वास्थ्य जांच, खासकर आंखों की जांच के लिए दिल्ली जा चुके हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि यह दौरा स्वास्थ्य जांच के लिए है।

 दिल्ली में नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी नेताओं से भी उनकी मुलाकात की संभावना है। हालांकि, इन मुलाकातों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राजनीतिक हलकों में नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के मायने अभी से निकाले जा रहे हैं। दरअसल, बिहार की राजनीति इस समय गर्म है। भाजपा और जदयू के बीच खटपट की खबरें आ रही हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के एक बयान पर जदयू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। इधर, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार से महागठबंधन में शामिल होने की अपील की है। ऐसे में नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। नेता गहरी निगाहों से देख रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User