जुमे की नमाज पर ड्रोन से हुई निगरानी, 6 दिसंबर को लेकर पुलिस रही सतर्क
जुमे की नमाज पर ड्रोन से हुई निगरानी, 6 दिसंबर को लेकर पुलिस रही सतर्क
कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज नगर में 6 दिसंबर व जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। नगर क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रहा। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वही प्रशाशन अधिकारी स्वयं पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने को कहा। अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़कों पर आ गए 6 दिसंबर व जुम्मे की नमाज को लेकर अधिक सतर्कता बरती गई।
वहीं जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने अधिकारियों से अलर्ट रहने को कहा। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, कोतवाली प्रभारी राम अवतार व कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पुल ग़ालिब तिराहे से तहसील रोड, जामा मस्जिद,काज़म खा,बजरिया,श्याम गेट, लोहे बाजार, ग़ल्ला मंडी चौराहा, जटबारा होते हुए नगर टीपी चौराहे तक पैदल मार्च किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)