साढू के चक्कर में फंस गई BDO साहब की पत्नी

साढू के चक्कर में फंस गई BDO साहब की पत्नी

Oct 03, 2024 - 08:45
0 736
साढू के चक्कर में फंस गई BDO साहब की पत्नी

block-350 block-350

सीतामढ़ी। बिहार के एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का झगड़ा अपनी पत्नी से चल रहा है। सीतामढ़ी के नानपुर बीडीओ मोहम्मद आबिद हुसैन का पत्नी से विवाद बना हुआ है। दोनों के बीच अब तक मामला नहीं सुलझ सका है।

बेतिया महिला थाने में दोनों के बीच समझौता भी हुआ था। साथ में रहने की बातें हुई थी, लेकिन थाने से बाहर आते ही सब धरा का धरा रह गया। फिलहाल बीडीओ और उनकी पत्नी अलग-अलग ही है। खास बात ये कि बेतिया थाने में समझौते के बाद बीडीओ मो. हुसैन ने कहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी नासरीन बेगम पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उसे वापस ले लेंगे।

उन्होंने पत्नी पर लगाए गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया था। क्या है यह पूरा मामला बीडीओ मो. आबिद हुसैन 20 जुलाई को ही नानपुर प्रखंड में कार्यभार संभाले हैं। बीडीओ रोहतास जिले के नासरीगंज के मूल निवासी हैं। उन्होंने पत्नी के खिलाफ 7 अगस्त 2023 को नानपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के करनेज गांव निवासी और साढ़ू निजाम के साथ भाग जाने का आरोप पत्नी पर लगाया था।

आवेश में बीडीओ ने साढ़ू का अपनी पत्नी से अवैध संबंध भी करार दिया था। बीडीओ पर मारपीट का आरोप साढ़ू के साथ उनकी पत्नी नासरिन 5 अगस्त 23 का बीडीओ आवास से चली गई थी। उन्होंने पत्नी और साढ़ू पर भद्दी-भद्दी गालियां देने का आरोप लगाया था। मारपीट करने का भी इल्जाम मढ़ा था।

प्राथमिकी के मुताबिक दोनों ने जाते-जाते बीडीओ हुसैन को दहेज अधिनियम और प्रताड़ना के मामले में मुकदमा कर जेल भेजवा देने की धमकी दी थी। अगस्त में ये मामला काफी सुर्खियों में था। सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। पत्नी की कथित बेवफाई से बीडीओ हुसैन अब भी आहत हैं और उससे उबरे नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User