Etah News : लड़की भगाने का आरोपी बलात्कारी 20 हजार का इनामिया गिरफ्तार

Oct 03, 2024 - 19:27
0 28
Etah News : लड़की भगाने का आरोपी बलात्कारी 20 हजार का इनामिया गिरफ्तार

एटा । थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला–फुसला कर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 20 हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

 जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.10.2024 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअस0 11/2024 धारा 363, 366, 376(1)(3), 323, 120बी, 372, 373 भादवि व 4(2)/16/17 पॉक्सो एक्ट* में वांछित 20 हजार रुपए के इनामियाँ अभियुक्त सत्यपाल उर्फ बोबी पुत्र अमर सिंह निवासी नगला नत्था थाना बरहन जनपद आगरा को गिरफ्तार किया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता – 1. सत्यपाल उर्फ बोबी पुत्र अमर सिंह नि0 नगला नत्था थाना बरहन कमिश्नरेट आगरा उम्र करीब 27 वर्ष । अभियुक्त का आपराधिक इतिहास – 1.मु0अ0स011.2024 धारा 363/366/323/120बी/372 भादवि व 16/17 पोक्सो एक्ट थाना जलेसर जनपद एटा। 2. मु0अ0स0 412/2022 धारा 323/324/363 भादवि थाना एत्माद्दपुर कमिश्नरेट आगरा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User