108 व 102 एंबुलेंस सेवा लोगों की जान बचाने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका

Sep 30, 2024 - 20:30
0 13
108 व 102 एंबुलेंस सेवा लोगों की जान बचाने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका

block-350 block-350

108 व 102 एंबुलेंस सेवा लोगों की जान बचाने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका

अलीगढ़। जनपद में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सितंबर माह में ही इस सेवा के जरिए 7672 लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाकर एंबुलेंस कर्मी उनकी जान बचाने का काम कर चुके हैं। इनमें 313 रोड एक्सीडेंट, 22 प्वाइजनिंग, 48 एनिमल बाइट, 220 हार्ट अटैक संबंधित, 1846 प्रग्नेंसी और अन्य 5220 गंभीर बीमारियों के मामले शामिल हैं।

अलीगढ़ के एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद के अनुसार, जिले में 108 की 33 और 102 की 43 एंबुलेंस संचालित हैं। 108 की सभी एम्बुलेंस अपने हॉटस्पॉट पर निर्धारित रूप से दिन और रात में खड़ी रहती हैं । यह सेवा न केवल अलीगढ़ में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे चलने वाली सेवाएं हैं जो गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को मुफ्त में अस्पताल पहुंचाने की सुविधा प्रदान करती हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User