Boyfriend cheated on married woman : पति और बच्चे छोड़ महिला पहुंची बॉयफ्रेंड के पास, रातभर रखा सुबह घर से निकाला

Boyfriend cheated on married woman : पति और बच्चे छोड़ महिला पहुंची बॉयफ्रेंड के पास, रातभर रखा सुबह घर से निकाला

Sep 30, 2024 - 15:50
0 427
Boyfriend cheated on married woman : पति और बच्चे छोड़ महिला पहुंची बॉयफ्रेंड के पास, रातभर रखा सुबह घर से निकाला

block-350 block-350

Boyfriend cheated on married woman: गोरखपुर में एक महिला के साथ बड़ा धोखा हो गया। जो प्रेमी लंबे समय से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और शादी का दबाव डालने पर कहता था कि पति और बच्‍चे को छोड़कर आओ उसी ने उसे घर से भगा दिया।

महिला पति और बच्‍चे को छोड़कर उसके साथ शादी करने की इच्‍छा लेकर गई थी लेकिन अब उसे पुलिस के पास गुहार लगाने जाना पड़ा है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ने प्रेमी के बहकावे में आकर पति और बच्चे को छोड़ दिया। प्रेमी ने शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से इंकार किया तो महिला गुलरिहा थाने पहुंच गई।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी सहजनवा क्षेत्र के एक युवक से जुलाई 2021 में हुई थी। जिसका डेढ़ साल का एक बेटा है। पति के मारने पीटने की वजह से अपने मायके में रहने लगी। इसी दौरान गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो निवासी अमित सिंह से प्रेम संबंध हो गया।

आरोप है कि अमित शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और कहा कि पति और बच्चे को छोड़ दो तो शादी कर लूंगा। महिला ने अपने पति और बच्चे को छोड़कर शनिवार को प्रेमी के घर गई तो आरोपित ने गाली और धमकी देकर पीड़िता को भगा दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User