Etah News : अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 शातिर, 11 वाहन सहित गिरफ्तार

Etah News : अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 शातिर, 11 वाहन सहित गिरफ्तार

Sep 30, 2024 - 14:54
 0  148
Etah News : अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 शातिर, 11 वाहन सहित गिरफ्तार
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

एटा - जलेसर पुलिस तथा एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 11 मोटरसाइकिल, इंजन नंबर/चेसिस नम्बर गोदने के उपकरण बरामद।

घटना का विवरण - दिनांक 29.09.2024 को थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 23.58 बजे गढ़ी रामलाल तिराहा जलेसर से मोटर साइकिल सवार 03 शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर आगरा रोड स्थित सियादेवी इंटर कालेज के पास झाड़ियों से चोरी की 10 अन्य मोटर साइकिलें बरामद की गयीं हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं- 388/24 धारा 317(2), 317(5), 318(2), 318(4) बीएनएस बनाम अखिलेश आदि 5 नफर पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 मुख्य बिन्दुः- 1. गिरफ्तार अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना अखिलेश है जो पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। 2. सभी अभियुक्त वाहन चोरी, लूट आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं। 3. सभी अभियुक्तगण अपने शौक पूरे करने के लिये आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। 4. अभियुक्तगण पुलिस की नजर से बचने के लिये दिल्ली, नोएडा, बुलन्दशहर, खुर्जा, आगरा, एटा तथा आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर दूसरे जिलों व जगहों पर बेचते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता -- 1. अखिलेश पुत्र राजबहादुर निवासी नगला गोकुल थाना कोतवाली नगर उम्र करीब 37 वर्ष। 2. गुड्डू पुत्र रक्षपाल सिंह नि0 असरौली थाना देहात जिला एटा उम्र करीब 24 वर्ष। 3. शीलेश पुत्र मोहरपाल कश्यप नि0 नगला गोकुल थाना कोतवाली नगर एटा उम्र करीब 24 वर्ष।

 नोट - बरामद मोटर साइकिलों में से कनेक्टेड बाइक - 1. एक बाइक थाना खंदौली जनपद आगरा पर पंजीकृत मुअसं- 435/22 से सम्बन्धित 2. एक बाइक थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज से चोरी की गई है। 3. 02 बाइक दिल्ली से संबंधित होना पाया गया है। 4. एक बाइक फरीदाबाद से सम्बन्धित होना पाया गया है। अन्य के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।