फर्जी डाक्टर ने यूट्यूब देखकर किया बच्चे के पथरी का ऑपरेशन, हुई मौत

फर्जी डाक्टर ने यूट्यूब देखकर किया बच्चे के पथरी का ऑपरेशन, हुई मौत

Sep 08, 2024 - 20:30
0 336
फर्जी डाक्टर ने यूट्यूब देखकर किया बच्चे के पथरी का ऑपरेशन, हुई मौत

block-350 block-350

सारण जिले के गड़खा मोतीराजपुर धर्मबोगी स्थित निजी क्लीनिक गणपति सेवा सदन में एक बच्चे की जान ले ली गई। उसका ऑपरेशन यूट्यूब देखकर किया जा रहा था, ऐसा आरोप स्वजन ने लगाया है।

ऑपरेशन करने वाले ने स्वयं को क्षेत्र में डॉक्टर के रूप में स्थापित कर रखा है, जिसके पास कोई डिग्री नहीं है। इस फर्जी डॉक्टर ने ही रोगी की पथरी का ऑपरेशन कर डाला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव निवासी चंदन साह अपने 15 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार उर्फ़ कृष्णा कुमार को छपरा से एक चिकित्सक को दिखाकर अपने गांव लौट रहे थे।

गोलू को पहले से पथरी की शिकायत थी। इसी दौरान उसे उल्टी होने लगी। स्वजन उल्टी के उपचार के लिए गणपति सेवा सदन में ले गए। वहां कथित स्वघोषित चिकित्सक अजीत कुमार गिरि ने गोलू के पिता चंदन साह को एक सहयोगी के साथ बाइक से डीजल लाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान उसने यूट्यूब देखकर गोलू का ऑपरेशन कर दिया।

 इसके बाद गोलू की स्थिति खराब होने लगी तो अपने सहयोगी के साथ एंबुलेंस से पटना लेकर चला गया। गोलू के साथ सेवा सदन से पटना गई महिला दूसरी एंबुलेंस से उसका शव लेकर लौटी तो स्वजन ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत किशोर अपने माता-पिता की बड़ी संतान था। थानाध्यक्ष ईशा गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

स्वजन की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कराई जााएगी। मृतक के दादा प्रह्रलाद प्रसाद साह ने आरोप लगाया है कि अजीत यूट्यूब देखकर उनके पोते का ऑपरेशन कर रहा था। इस कारण उसकी स्थिति खराब हो गई। पटना में एक निजी क्लीनिक के बाहर छोड़कर फरार हो गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गड़खा में फर्जी डॉक्टर द्वारा किए गए ऑपरेशन से किशोर की मौत की जानकारी अभी तक नहीं थी। अब जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अमन समीर, जिलाधिकारी सारण।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User