बालिका इण्टर कॉलेज, लालगढ़ी, एटा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न

Sep 07, 2024 - 19:10
0 10
बालिका इण्टर कॉलेज, लालगढ़ी, एटा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न

block-350 block-350

बालिका इण्टर कॉलेज, लालगढ़ी, एटा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त एक्शन प्लान-2024 के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार कमालुद्दीन अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में आज दिनांक 07 सितम्बर 2024 को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, लालगढ़ी, एटा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 इस अवसर सुश्री गरिमा आर्य, अपर सिविल (जू०डि०) ने छात्राओं को शिक्षा का अधिकार के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा निःशुल्क रूप से शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान है और बच्चे चाहे गरीब या अमीर हों उन सभी को शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षकों की है, जिससे बच्चों का भविष्य बने और राष्ट्र का निर्माण करने में भागीदार बनें। साथ ही सुश्री आँचल मलिक ने भी महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए बताया कि कोई भी महिला या बालिका को कोई व्यक्ति तंग अथवा परेशान करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ टोल फ्री नम्बर-1098, 1090 पर फोन करके तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

 साथ ही नाल्सा हेल्प लाइन नम्बर- 15100पर भी शिकायत दर्ज करते हुए कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही सभी छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में भी बताया। इसी क्रम में मोहित कुमार, अपर सिविल (जू०डि०) ने भी रानी लक्ष्मी बाई के संघर्ष के महत्व को बताया और उनकी बहादुरी को सभी बालिकाओं/छात्राओं को अपने जीवन में हमेशा याद रखना चाहिए कि कैसे समाज में फैली कुरीतियों से संघर्ष करना है और अपने समाज का कैसे विकास करना है।

इस अवसर पर कमालुद्दीन अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा समस्त छात्राओं को महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों के के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा एटा जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में छात्राओं को अवगत कराया और इसकी महत्ता के सम्बन्ध में जन सामान्य तक जानकारी पहुँचाने का अनुरोध किया गया, साथ ही आगामी दिनांक 14 सितम्बर, 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी प्रदान करायी।

 इस अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, लालगढ़ी, एटा के प्रधानाचार्या श्रीमती नीरज एवं समस्त विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण, छात्राएँ, मध्यस्थ अधिवक्ता योगेश कुमार सक्सैना, पी०एल०वी० राजकिशोर, संजीव शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User