आइसक्रीम में मिलाता था शराब, सोशल मीडिया पर करता प्रचार पड़ा छापा

आइसक्रीम में मिलाता था शराब, सोशल मीडिया पर करता प्रचार पड़ा छापा

Sep 06, 2024 - 21:21
0 64
आइसक्रीम में मिलाता था शराब, सोशल मीडिया पर करता प्रचार पड़ा छापा

block-350 block-350

हैदराबाद में आबकारी विभाग ने व्हिस्की मिली आइसक्रीम बेचने के आरोप में एक आइसक्रीम पार्लर पर कार्रवाई की है। साथ ही रैकेट में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना तब सामने आई, जब टीम ने शहर के जुबली हिल्स इलाके में अरिको कैफे आइसक्रीम पार्लर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने 11.5 किलो व्हिस्की आइसक्रीम जब्त कर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पार्लर का संचालन शरथ चंद्र रेड्डी द्वारा किया जा रहा था, जो प्रत्येक किलो आइसक्रीम में 60 मिलीलीटर व्हिस्की मिलाता था और इसे ऊंचे दामों पर बेच रहा था।

रैकेट में शामिल अन्य आरोपित की पहचान दयाकर रेड्डी और शोभन के रूप में हुई है। ये ग्राहकों को लुभाने के लिए फेसबुक पर अपने उत्पाद का विज्ञापन भी कर रहे थे। टीम की ओर से गुरुवार को हैदराबाद के आरटीसी क्रास रोड पर 3.85 लाख रुपये की बिना शुल्क चुकाई गई शराब भी जब्त की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपित गोपाल अग्रवाल एक वाहन में चंडीगढ़ से शराब लेकर यहां आया था और इसे ऊंची कीमत पर बेचने की कोशिश कर रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User