14 महीने पहले अगवा हुआ मासूम बच्चा किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा, आरोपी के भी छलके आंसू

14 महीने पहले अगवा हुआ मासूम बच्चा किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा, आरोपी के भी छलके आंसू

Aug 30, 2024 - 13:18
Updated: 2 years ago
0 561
14 महीने पहले अगवा हुआ मासूम बच्चा किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा, आरोपी के भी छलके आंसू

जयपुर में एक बेहद ही अजीब केस देखने को मिला। जहां एक बच्चे के किडनैपिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने सकुशल बच्चे को 14 महीनों बाद उसके माता-पिता से मिलवा दिया।

एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब बच्चा मां-बाप के पास न जाकर किडनैपर के पास जाने के जिद करने लगा। बच्चा बार-बार किडनैपर को गले लग रहा था। उसी के पास जाने की कोशिश में रोए जा रहा था। ऐसा नजारा देख पूरा स्टाफ रोने लगा। आरोपी और पीड़ित दोनों के आंसू निकल गए। लेकिन बाद में बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया गया।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि बच्चे का किडनैपर के साथ बीते 14 महीनों के दौरान किस तरह का संबंध बन गया था। पुलिस ने भी कहा कि उन्होंने अपने जिंदगी में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा है। DCP साउथ दीगत आनंद के मुताबिक, बच्चे की मां ने बताया कि 14 महीने पहले उसके घर में 4 लोग आए थे।

जिनमें उनका एक दूर का रिश्तेदार तनुज चाहर भी था, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल था, जिसे काफी पहले निलंबित कर दिया गया था। वहीं बच्चे को किडनैप करने के लिए उसने उसके घर के नजदीक करीब 7-8 महीने तक भिखारी बनकर रेकी की थी। बाद में मौका देखकर बच्चे को अपने साथ ले गया था।

दरअसल पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है. इस कहानी में जिसे किडनैपर बताया जा रहा है, ऐसा दावा है कि वही बच्चे का पिता भी है. आरोपी ने खुद ऐसा कहा है. किडनैपर का नाम तनुज चाहर है जो यूपी पुलिस का निलंबित हेड कॉन्स्टेबल और फिलहाल जयपुर पुलिस की नजर में बच्चे के अपहरण का आरोपी है. लेकिन ये कथित किडनैपर दावा कर रहा है कि वो ही उस बच्चे का पिता है और उसे बच्चा दिलवाया जाए.  उसका कहना है कि पुलिस चाहे उसका DNA टेस्ट करवा ले लेकिन यह बच्चा उसी का है. पुलिस सूत्रों की मानें तो बच्चे की मां किडनैपर तनुज की बुआ की लड़की है।

कॉल ट्रेस से पकड़ा

 तनुज के बारे में पता लगाने में जयपुर पुलिस इसलिए कामयाब हो सकी क्योंकि, उसने 14 महीने के बीच में एक बार पीड़िता के घर पर कॉल किया था। पुलिस ने उसका कॉल ट्रेस कर लिया और उसे मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। जहां वो किसी से मिलने के लिए आया हुआ था।

 जांच में पता चला कि तनुज मथुरा के नजदीक झोपड़ी बनाकर रह रहा था और बच्चे को भी वही अपने साथ रख रहा था। हालांकि, बुधवार को उसे जयपुर लाया गया और बच्चे को उसकी मां के हवाले किया गया तब पुलिस थाने में ही तगड़ा ड्रामा हो गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User