वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने राष्ट्रीय जनता दल से दिया स्तीफा, लालू को बड़ा झटका

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने राष्ट्रीय जनता दल से दिया स्तीफा, लालू को बड़ा झटका

Aug 22, 2024 - 20:12
0 115
वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने राष्ट्रीय जनता दल से दिया स्तीफा, लालू को बड़ा झटका

block-350 block-350

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा (Shyam Rajak Resigns) दे दिया है।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के नाम लिखे अपने त्यागपत्र में उनपर जमकर तंज किया। श्याम रजक ने लिखा, मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया, आप मोहरे चल रहे थे मैं रिश्ते निभा रहा था। उल्लेखनीय है कि श्याम रजक पार्टी के पुराने नेता हैं और एक दौर में लालू प्रसाद के आवास में श्याम रजक और रामकृपाल की जोड़ी राम-श्याम की जोड़ी के नाम से मशहूर थी, लेकिन पार्टी से लगातार अनदेखी के बाद उन्होंने कुछ वर्षों पहले राजद का साथ छोड़ दिया था।

इसके बाद जदयू में चले गए, जहां उन्हें मंत्री पद भी मिला था। परंतु यहां भी वे लंबे समय तक नहीं रह पाए और वह वापस राष्ट्रीय जनता दल में आ गए। सूत्र बताते हैं कि दोबारा राजद ज्वाइन करने के बाद पार्टी से उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए वह उन्हें मिल नहीं रहा था। जिससे आहत होकर उन्होंने में एक बार फिर पार्टी का साथ छोड़ दिया है। चर्चा है कि वह जल्दी ही वापस जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

 राजद में श्याम रजक ने दल छोड़ हो ऐसे वह एकमात्र नेता नहीं है। लोकसभा चुनाव के वक्त से ही राजद की नीतियों से नाराज होकर पार्टी के कई बड़े नेता अपने पद से त्यागपत्र दे चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व RJD नेता श्याम रजक के इस्तीफे पर कहा, "इसपर हमें कुछ नहीं कहना। चुनाव आने वाला है, सब देखते हैं कहीं जाना है या नहीं जाना... हमने लोगों के लिए काम किया है...।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User