वाल्मीकि समाज की समस्याओं पर जल्द विचार करेगी....योगी आदित्यनाथ

Aug 17, 2024 - 19:38
0 12
वाल्मीकि समाज की समस्याओं पर जल्द विचार करेगी....योगी आदित्यनाथ

block-350 block-350

लखनऊ। वाल्मीकि समाज की समस्याओं पर जल्द विचार करेगी....योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री के समक्ष चन्दन लाल वाल्मीकि ने रखी समस्याएं 

चन्दन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर हाल ही में हुए सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी सूची में उप वर्गीकरण को उत्तर प्रदेश शीघ्र लागू कराने, 2006 से नियुक्त संविदा सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण, ठेका प्रथा बंद हो।

नई भर्ती हो, राज्य सफ़ाई कर्मचारीआयोग तथा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू कराने, समाज के उच्च शिक्षित बेरोजगार को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग व्यवस्था, सफाई पेशा समाज की वाल्मीकि, हेला, धानुक बसोर, डोम, डोमार, लालबेगी, हलालखोर, रावत, धरकार, बांसफोर, हाबुड़ा, हरि जातियों को राजनीतिक हिस्सेदारी, श्री बच्चू सिंह का पुर्नावास, वाराणसी नगर निगम के 431संविदा कर्मचारियों की वेतन की बढ़ोतरी, वाल्मीकि सम्मान योजना का लागू होना, लखीमपुर में प्रस्तावित वाल्मीकि चौक के प्रदेश के हर शहर में वाल्मीकि चौक बनें।

वाल्मीकि शमशान भूमि का सौंदर्यकरण, वाल्मीकि आश्रम कान्वखेड़ा सीतापुर की भूमि का संरक्षण, जिला पंचायत सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता श्री कुलदीप वाल्मीकि श्री उमेश भारती के पत्रों में उल्लेखित समस्याओं पर चर्चा, वाल्मीकि समाज के अधिकारियों की लम्बित पदोन्नति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री जी ने वाल्मीकि समाज की समस्याओं पर सार्थक एवं प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिया। मुलाकात के समय दिनेश चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष परिसंघ, कुंवर विकेंस प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग उपस्थित रहे। चन्दन लाल वाल्मीकि,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User