एएसआईएससी द्वारा आयोजित क्वीज कंपटीशन में सीपीवीएन रहा प्रथम स्थान पर

Aug 11, 2024 - 21:28
0 24
एएसआईएससी द्वारा आयोजित क्वीज कंपटीशन में सीपीवीएन रहा प्रथम स्थान पर

block-350 block-350

एएसआईएससी द्वारा आयोजित क्वीज कंपटीशन में सीपीवीएन रहा प्रथम स्थान पर

कायमगंज / फर्रुखाबाद । नगर के सीपी विघा निकेतन में एएसआईएससी द्वारा क्वीज कंपटीशन आयोजित हुई । कंपटीशन में सब जूनियर व जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में सीपी विघा निकेतन प्रथम स्थान पर रहा । आयोजन में बरेली जोन के पांच अलग -अलग विघालयों को तीन श्रेणियों में बांटा गया।

कंपटीशन में सीपी विघा निकेतन, मॉडर्न पब्किल स्कूल फर्रुखाबाद, क्रिस्तु ज्योति अकादमी कन्नौज, सिटी चिल्ड्रेन्स अकादमी छिबरामऊ व बीपीएस स्कूल एटा ने भाग लिया। सभी स्कूलों को तीन भागों से श्रेणियों में रख कर संमिलित होने का अवसर मिला । सब जूनियर में कक्षा 8 तक, जूनियर में कक्षा 9 से 10 तक व सीनियर में 11 से 12 के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कंपटीशन में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलोजी, इतिहास व भूगोल विषय से संबधिंत प्रश्न पूछे गए। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधिका डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सभी का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य़ एसके बाजपेयी ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रकार के कंपटीशन में प्रतिभाग करते रहने के लाभ के बारे में बताया।

उपप्रधानाचार्य़ दीपक जैना ने विजयी टीम के छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्वीज में कुलदीप राजपूत, रामजी अवस्थी व रजत राठौर ने क्वीज मास्टर बनकर प्रश्न पूछे। सब जूनियर में सीपी विघा निकेतन, मॉर्डन पब्लिक स्कूल, सिटी चिल्ड्रेन्स अकादमी व जूनियर में सीपी विघा निकेतन, मॉर्डन पब्लिक स्कूल, सिटी चिल्ड्रेन्स अकादमी व सीनियर कैटेगरी में सीपी विघा निकेतन, क्रिस्तु ज्योति अकादमी, मॉर्डन पब्लिक स्कूल विजयी रहे। विजेता बरेली जोन लखनऊ में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User