राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी, चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), 11 शौर्य चक्र पांच मरणोपरांत

Aug 15, 2023 - 13:03
0 25
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी, चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), 11 शौर्य चक्र पांच मरणोपरांत

block-350 block-350

नई दिल्ली । 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी प्रदान की है। इन पुरस्कारों में चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), 11 शौर्य चक्र पांच मरणोपरांत सहित, दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने सेना के लिए 30 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है। आर्मी डॉग मधु (मरणोपरांत) और वायु सेना के एक कर्मी को विभिन्न सैन्य अभियानों में योगदान देने के लिए इस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। 14 अगस्त को दी मंजूरी बता दें कि अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भारत के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), पांच मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। कई वीर सैनिकों को मिला सम्मान बयान में कहा गया है कि मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में दिलीप कुमार दास, राज कुमार यादव, बब्लू राभा और संभा रॉय हैं। ये सभी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मी थे। शौर्य चक्र (मरणोपरांत) प्राप्त करने वाले पांच कर्मियों में सेना के विमानन स्क्वॉड्रन मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा शामिल हैं; राजपूताना राइफल्स के हवलदार विवेक सिंह तोमर और राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन कुलभूषण मंटा को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User