समाधान दिवस में छाये रहे भूमि विवादों के मामले

Aug 03, 2024 - 19:49
0 20
समाधान दिवस में छाये रहे भूमि विवादों के मामले

block-350 block-350

समाधान दिवस में छाये रहे भूमि विवादों के मामले

फर्रुखाबाद/अमृतपुर । शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद की आयी| जिनको अधिकारियों नें ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए| वहीं डीएम-एसपी नें कुल 95 शिकायतें सुनी जिसमे मौके पर आधा दर्जन को ही सम्पूर्ण समाधान मिल सका। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी नें अमृतपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की ।

जिसमे संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 34, विकास विभाग की 16,पुलिस विभाग की 20,विधुत विभाग की 05,कृषि विभाग की 02 व अन्य विभागों की 18 कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक शिकायतें । विभाग से सम्बधित यानी भूमि विवाद की पंहुची।

 ग्राम अमैयापुर निवासी हृदेश नें पशु चिकित्सालय में चिकित्सक के ना बैठनें, गूजरपुर पमारान निवासी संतराम नें शिकायत कर कहा कि दंबगों से जबरन खेत जोत लिया ही| हरिहरपुर निवासी संजीब नें भूमि पर कब्जा करनें की शिकायत की| जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये गये हैं।

इस अवसर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल आदि रहे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User