Kasganj News : प्रधान की पत्नी को दबंग BJP नेता भूमाफिया खुलेआम बलात्कार की धमकी देता हुआ

Kasganj News : प्रधान की पत्नी को दबंग BJP नेता भूमाफिया खुलेआम बलात्कार की धमकी देता हुआ

Jul 31, 2024 - 19:08
0 1.1k
Kasganj News :  प्रधान की पत्नी को दबंग BJP नेता भूमाफिया खुलेआम बलात्कार की धमकी देता हुआ

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दबंग भाजपा नेता से ग्राम प्रधान और उसकी पत्नी परेशान है। वह पीड़ित के प्लाट में कब्जा करना चाहता है।

शिकायत करने पर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गाली गलौज की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के श्री नगला गांव का है। गांव निवासी ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह माथुर ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया कि गांव के ही भाजपा नेता शिवेंद्र, राजेंद्र, जगवीर, सत्यवीर, यशवीर, अमित, राजकिशोर, विमल बड़े भूमाफिया हैं। इनके द्वारा कई लोगों की जमीन पर पहले से कब्जे कर रखे हैं। यह दबंग लोग उसके प्लांट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर वह और उसकी पत्नी रीना उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने पहुंचे। इसी समय वह दबंग लोग भी तहसील कार्यालय पहुंच गए।

धमकी दी। जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की। पत्नी रीना ने विरोध किया तो भाजपा नेता शिवेंद्र ने अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया। कहा कि लो अपनी पैंट खोलता हूं। लगा बलात्कार? और जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद भल्लभ शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान कुलदीप माथुर की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के नाम पर लटकाए हुए हैं। धमकी के बाद प्रधान परिवार भयभीत है। कहीं अप्रिय घटना न घट जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User