कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सांसद का पुतला।

Jul 31, 2024 - 19:00
0 25
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सांसद का  पुतला।

block-350 block-350

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सांसद का पुतलाः अनुराग ठाकुर के खिलाफ किया प्रदर्शन,

कासगंज में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का बिलराम गेट पर पुतला भी फूंका। वहीं पुतला फूंकने की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जलता हुआ पुतला भी छीनने की कोशिश की।आपको बता दें, कासगंज शहर के विलराम गेट पर सड़कों पर नारेबाजी करके प्रदर्शन कर रहे ये सभी लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जो पार्टी के जिलाध्यक्ष अदनान खान के नेतृत्व में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंककर उनके खिलाफ अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदनान खान ने बताया कि मंगलवार को संसद में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से जाति पूछ कर उन्हें अपमानित किया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा ओबीसी विरोधी है। वह ओबीसी-आदिवासियों को उनका हक नहीं देना चाहती है। केवल धर्म के नाम पर भारतीय जनता पार्टी सबको बरगलाने का काम रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User