डा0 नवल शाक्य बोले: धोखेबाज भाजपा, मूर्ख बनाने की पार्टी

Jul 29, 2024 - 19:44
 0  53
डा0 नवल शाक्य बोले: धोखेबाज भाजपा, मूर्ख बनाने की पार्टी
Follow:

डा0 नवल शाक्य बोले: धोखेबाज भाजपा, मूर्ख बनाने की पार्टी

 फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ की स्थापना के भाजपा पर जोरदार हमला बोला गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिले के कई दिग्गज सपाई एकजुट दिखे।

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो संविधान मान स्तंभ पीडीए मंदिर के तौर पर हर जनपद में स्थापित करवाया है, निश्चित तौर पर आने वाले समय में जनपद के सभी वर्गों के लोग हमारी पार्टी से जुड़ेंगे यह अपने आप में एक मिसाल है। पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास बड़ा है। निश्चित तौर पर हम लोकसभा चुनाव जीत गए थे परंतु हमें छल से हराया गया।

आने वाले समय में प्रदेश में 2027 में सरकार बनाने जा रहे हैं और हर वर्ग का वोट समाजवादी पार्टी के साथ है। लोकसभा के प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक धोखेबाज और लोगों को मूर्ख बनाने की पार्टी है। देश में सिर्फ सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का काम सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी ने किया। जितनी भी नौकरियां आईं सभी के पर्चे लीक हुए। यह सिर्फ इसलिए कि पीडीए के लोगों को नौकरी न देनी पड़े।

 कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में संविधान की सबसे अहम भूमिका है, यह समाज के आखिरी व्यक्ति को आगे बढ़ने की उम्मीद और दिशा तय करता है। पूर्व नगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा हमारा डॉ अंबेडकर ने जो संविधान लिख दिया है वह वास्तव में समाज के पिछड़े और शोषितों के लिए एक वरदान से कम नहीं है।

फिर भी आज भारतीय जनता पार्टी अपने खास लोगों को नौकरियों में समायोजित करने के लिए लगातार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास करती रहती है। जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि यह स्तंभ भारतीय जनता पार्टी के ताबूत की आखिरी कील होगी। 2027 में हम पीडीए को साथ लेकर सरकार जरूर बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना यादव ने किया।

 इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी अशोक अंबेडकर, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बंटी यादव, मनोज मिश्रा जिला पंचायत सदस्य, साजिद खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, नीलम सिंह जिला सचिव, मुजाहिद अंसारी, मो इजहार खान जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड। अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, हर्ष गंगवार जिला अध्यक्ष छात्र सभा, जितेंद्र यादव सिरौली, सरवर अंसारी, अरविंद यादव नगर अध्यक्ष शमशाबाद, विमल प्रताप सिंह, सोनू यादव, भैया खां ।

अवधेश पांडे, डॉक्टर गौरव यादव, शिव शंकर शर्मा, विशाल यादव, रवि यादव, अखिल कठेरिया, अश्विनी यादव नगर अध्यक्ष नवाबगंज,मनोज यादव नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद, निजाम अंसारी जिला सचिव, सोमेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज, सुनील कुमार गौतम, तस्लीम खान, अमित कठेरिया जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति, अमन सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, आशीष यादव, अमीर सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि यह संविधान मान स्तंभ प्रदेश कार्यालय द्वारा हर जनपद में भेजा गया है जो कि पीडीए मंदिर के रूप में माना जायेगा।