भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूटा, उप चुनाव में 13 में से 10 इंडिया गठबंधन जीता- राहुल गाँधी

भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूटा, उप चुनाव में 13 में से 10 इंडिया गठबंधन जीता- राहुल गाँधी

Jul 14, 2024 - 08:37
0 25
भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूटा,  उप चुनाव में 13 में से 10 इंडिया गठबंधन जीता- राहुल गाँधी

block-350 block-350

नई दिल्ली। देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनव के नतीजे आ गए हैं।

उपचुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, जबकि भाजपा का बड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन को उपचुनाव में 10 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा महज दो सीटें ही जीत पाई। उपचुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान आया है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया 'भय और भ्रम' का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है।

अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User