अंनत अम्बानी की शादी में फ़िल्मी सितारों ने जमाई महफ़िल

अंनत अम्बानी की शादी में फ़िल्मी सितारों ने जमाई महफ़िल

Jul 13, 2024 - 09:08
0 57
अंनत अम्बानी की शादी में फ़िल्मी सितारों ने जमाई महफ़िल

block-350 block-350

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए 12 जुलाई यानी आज का दिन बहुत स्पेशल है। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत और राधिका की शादी का ग्रैंड फंक्शन आयोजित हो रहा है।

देश-विदेश से इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों पहुंच चुके हैं। इसके अलावा हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारे भी इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आ चुके हैं। फिल्म भेड़िया में एक साथ नजर आने वाले बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन और कृति सेनन अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने पहुंच गए हैं।

अभिनेता अनिल कपूर अपने झकास अंदाज में पहुंचे हैं। साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे, तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा पहुंच चुके हैं।

 बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख (Retiesh Deshmukh) और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा मराठी वेशभूषा में नजर आए हैं। अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ट्रेडिशनल लुक में बेहद शानदार दिखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User